संविधान निर्माता बाबा साहब की मनाई जयंती

Estimated read time 1 min read

सारनी। संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी के 129वें वर्ष पर सारनी क्षेत्र में कई लोगो ने लॉक डाउन के कारण अपने-अपने घर पर रहकर पुष्पांजलि अर्पित की। वही कई लोगो ने सोशल डिस्टेंसिग एवं लॉक डाउन, धारा 144 का पालन करते हुए बाबा साहब की प्रतिमा को साफ कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। जिसमें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने मंगलवार को सुबह 11 बजे भारत के संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर जी के 129वे वर्ष पर बस स्टैंड पाथाखेड़ा में स्थापित मूर्ति पर जिला भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव रामा वाईकर, पिरथी बारपेटे, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ कृष्णा मोदी एवं पंकज मोदी ने पुष्पांजलि अर्पित की। श्री मोदी जी ने कहा कि आज जो देश के अंदर विकास एवं एकता का निर्माण हुआ है व उनके द्वारा रचिता संविधान आधार पर ही हुआ है। अंत में मोदी ने कहा है कि संविधान की रक्षा हेतु सभी को भविष्य में कायम रहे इसकी रक्षा हेतु सभी को तैयार रहना चाहिए। वही सारनी नगरीय निकाय के वार्ड क्रमांक 20 के पार्षद संदीप झपाटे ने बाबा साहेब अंबेडकर जी की जयंती राष्ट्रीय एवं प्रदेश के पदाधिकारियों के निर्देशानुसार घर पर रहकर मनाई। श्री झपाटे ने बताया कि भारत के संविधान रचिता आदरणीय डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके द्वारा अपने घरों में उनके छायाचित्र पर माल्या माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया गया। साथ ही कर्मवीरों को सम्मानित भी किया गया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours