बैतूल। शासकीय एकलव्य महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बैतूल के प्राचार्य श्री केआर चंदेलकर से प्राप्त जानकारी के अनुसार संस्था में प्रशिक्षण सत्र 2021-22 में प्रवेश हेतु पहले आओ-पहले पाओ प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत फ्लोरीकल्चर एंड लैंडस्केपिंग, इन्फॉर्मेशन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम मेंटेनेंस, मैकेनिक कम्प्यूटर हार्डवेयर, सुइंग टेक्नॉलॉजी (कटिंग एंड टेलरिंग), स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (अंग्रेजी) में रिक्त सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया 31 दिसंबर 2021 तक की जाएगी। इस प्रवेश प्रक्रिया में पुरुष आवेदक भी आवेदन कर सकते हैं।
इस प्रक्रिया में पूर्व में रजिस्टर्ड आवेदक नई च्वाइस फिलिंग करके एवं जिन आवेदकों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, वे आवेदक 31 दिसंबर 2021 तक एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर स्पॉट रजिस्ट्रेशन एवं च्वाईस फिलिंग कर प्रवेश ले सकते हैं।
प्रवेश हेतु च्वाइस फिलिंग उपरांत उसी दिन दोपहर 2 बजे के बाद पहले आओ-पहले पाओ प्रवेश प्रक्रिया के तहत प्रवेश हेतु उपस्थित होना अनिवार्य है। प्रत्येक दिवस में नई च्वाइस फिलिंग मान्य होगी।