चिचोली। भाजपा आगामी दिनों में सभी चुनाव मैं जंग जीतने के लिए बीजेपी हर संभव कोशिश में जुट गई है। बीजेपी ने विस्तारक की नियुक्ति और साथ ही उन्हें प्रशिक्षित करने के लिए पाठशाला शुरू कर दी है। विस्तारक चुनावी प्रबंधन की आम भूमिका निभाएंगे इसी को लेकर चिचोली नगर मंडल में विस्तारक योजना के तहत रविवार को नगर के आदिवासी मंगल भवन में बुथ विस्तारक योजना की बैठक मंडल प्रभारी आनंद प्रजापति, नगर परिषद अध्यक्ष संतोष मालवीय, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल सिंह कुशवाह, नगर मंडल उमेश पेठे की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम डाँ  श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय, के छायाचित्र समक्ष दीप प्रज्वलित एवं  पुष्पमाला अर्पित बैठक का शुभारंभ किया गया बैठक में प्रत्येक बूथ स्तर पर ग्राम नगर मंडल के समस्त 41 बूथों पर बुथ विस्तारक योजना में प्रभारी जवाबदारी सौंपी गई। मंडल प्रभारी आनंद प्रजापति ने विस्तारक को दिशा निर्देश देते हुए कहा की बुथ  विस्तारको प्रत्येक ग्राम बुथ स्तर और  नगर मंडल की समस्त बुथ स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाई जा रही प्रत्येक जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना है उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। मंडल अध्यक्ष उमेश पेठे द्वारा बुथ  विस्तार  कोकरणी कार्यों की जानकारी से अवगत कराया । भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल कुशवाहा ने बैठक के दौरान बताया कि विस्तारको और सभी  कार्यकर्ताओ जी जान लगाकर काम करना होगा किसी भी तरह की लापरवाही नहीं की जाएगी ।  नगर परिषद अध्यक्ष संतोष मालवीय  ने बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता रीड की हड्डी है।
बैठक में मंडल प्रभारी आनंद प्रजापति नगर परिषद अघ्यक्ष संतोष मालवीय वरिष्ठ भाजापा नेता अनिल सिह कुशवाह राजेश शर्मा मंडल अध्यक्ष उमेश पेठे नगरउपाध्यक्ष मुकेश मालवीय गोपाल कनौजे मुन्ना लाल राठौर शिवजी कारे संजय आवलेकर शातिबन गोस्वामी रितेश मालवीय महामंत्री अमन पटेल सुखदेव धुर्वे नितेश आवलेकर सचिन पटेलअमन आर्य अमन आवलेकर  संतोष यादव दिलीप यादव अमित देशपांडे गोलू देशमुख सुशील पाल नेवीराम  यादव , होवसी लाल गंगारे आदि मौजूद रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *