नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए देश का सबसे पहले आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि मैं भारत की जनता का नमन करता हूं जिसने संकट की इस घड़ी में देश को पहले रखा और अपना दर्द भूल गए. पीएम मोदी ने इस दौरान बाबा साहब अंबेडकर को भी याद किया और कहा आज देश के लोगों ने उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है.

उन्होंने कहा कि ये त्योहारों का समय है. उन्होंने कहा कि अन्य देशों की तुरंत में भारत ने पहले ही कोरोना रोकने का अभियान तेज कर दिया था. उन्होंने कहा कि पहले ही भारत के एयरपोर्ट में स्क्रीनिंग शुरू कर दी थी. उन्होंने कहा कि जब हमारे यहां 550 केस थे तभी हमने 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी. हमने समस्या बढ़ने का इंतजार नहीं किया और उसी समय फैसले लेकर इसे रोकने का प्रयास किया.

पीएम मोदी ने कहा यह ऐसा संकट है कि इसकी तुलना किसी देश से नहीं की जा सकती है. उन्होंने कहा कि दुनिया के बड़े बड़े देशों को देखें तो भारत काफी अच्छी स्थिति में है. उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले तक कुछ देशों में कोरोना मरीज उतने ही थे जितने भारत में थे लेकिन वहां आंकड़ें बढ़ें लेकिन भारत में ऐसा नहीं हुआ.

उन्होंने कहा कि भारत ने समय पर फैसले लिए जिसके कारण कोरोना का संक्रमण ज्यादा नहीं बढ़ा. पीएम मोदी ने एक बार फिर सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन का नाम लेते हुए कहा कि इससे निसंदेह भारत को नुकसान हुआ है लेकिन देशवासियों की जिंदगी के आगे ये नुकसान कुछ नहीं है.

उन्होंने कहा कि राज्यों का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्यों ने भी पूरा सहयोग दिया है और हालात को संभालने में बड़ी भूमिका निभाई है. पीएम मोदी ने कोरोना वायरस पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना ने चिकित्सकों को भी हैरान कर दिया है. सरकार भी परेशान हो गई हैं. उन्होंने कहा कि हमने सभी राज्यों से इस संबंध में बात की है तो लोग कहते हैं कि लॉकडाउन को बढ़ाया जाए. पीएम मोदी ने कहा, सभी सुझावों को ध्यान में रखने हुए 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है.

पीएम मोदी ने कहा इस दौरान हमें लॉकडाउन का उसी तरह से पालन करना होगा जैसा वो अभी तक करते आए हैं. पीएम मोदी ने कहा अब हमें कोरोना को नए सेक्टर फैलने नहीं देना है. उन्होंने कहा अगर एक भी मरीज बढ़ता है तो इससे हमारी चिंता बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि हमें और भी ज्यादा सतर्कता रखनी होगी और हॉटस्पॉट पर विशेष नजर रखनी होगी.

उन्होंने कहा नए हॉटस्पॉट बनने से रोकना है. उन्होंने कहा कि अगले एक हफ्ते में लॉकडाउन और सख्त किया जाएगा. पीएम मोदी ने कहा कि अब हर क्षेत्र का मूल्यांकन किया जाएगा.उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल तक जिन इलाकों में संक्रमण के मरीज न के बराबर होंगे वहां पर कुछ छूट दी जाएगी. उन्होंने कहा कि घर से बाहर निकलने के लिए कुछ शर्तों के साथ लॉकडाउन में छूट दी जा सकती है लेकिन अगर कोई गड़बड़ी हुई तो उसे तुरंत वापस ले लिया जाएगा.

उन्होंने कहा कि कल से कुछ क्षेत्रों में छूट दी जाएगी. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के माध्यम से हमने उनके हितों का ध्यान रखा है. पीएम मोदी ने कहा कि इस समय रवि फसर काटने का काम चल रहा है. हमारी कोशिश है कि किसानों को कोई दिक्कत न हो.

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *