• कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष पर कार्यकर्ता बूथ विस्तार हेतु करेगें समय दान

भौरा। भौर मंडल के मंडल कार्यसमिति समिति की वृहद बैठक मंडल प्रभारी रंजीत सिह
गम्फू पाठा, सतीश बड़ोनिया, मंडल अध्यक्ष दूर्गा नायक की उपस्थिति में संपन्न हुई। मंडल कार्यसमीती की वृद्ध बैठक सर्वप्रथम भारतीय जनता पार्टी पित्र पुरुष स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी  पंडित दीनदयाल उपाध्याय कुशाभाऊ ठाकरे एवं भारत माता के छाया चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन कर मंडल कार्यसमिति आरंभ हुई।  मंडल के अध्यक्ष दुर्गा नायक संगठन द्वारा पूर्व में किये गए कार्यो का वृत प्रस्तुत किया तत्पश्चात मंडल के विस्तारक गम्फु फाटा ने कहाँ की संगठन विस्तार हेतु बूथ विस्तारक योजना का संगठन शिल्पी कुशाभाऊ ठाकरे जी की जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजन किया जा रहा है मंडल के सभी ग्राम केंद्र बूथ केंद्रों तक कार्यक्रम को किया जाना है जिससे सभी कार्यकर्ता प्रण प्राण से जुट कर सफल कराएगे। इसी क्रम में मंडल प्रभारी रंजीत सिंह ने कहा की संगठन शिल्पी कुशाभाऊ ठाकरे जी की जन्म जयंती पर बूथ विस्तार योजना के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के विस्तारक 20 जनवरी से 30 जनवरी तक ग्राम केंद्र  बूथ केंद्रों पर जाकर संगठन के प्रशिक्षित कार्यकर्ता संगठन विस्तार हेतु कार्य करेगे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *