सारणी। आज दिनांक 11.12.2021 को शासकीय महाविद्यालय सारणी में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ प्रमिला वाधवा के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महाविद्यालय परिसर एवं  हाट बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने जहां प्रति सोमवार हाट बाजार लगता है वहां जाकर स्वच्छता का संदेश  दिए तथा नारों के साथ *प्रकृति के  दुश्मन दुश्मन तीन  ,पाउच , पन्नी ,पॉलिथीन*  नारे लगाकर जागरूकता अभियान चलाया गया और राष्ट्रीय सेवा योजना *कार्यक्रम अधिकारी प्रो श्री  प्रदीप पंद्राम एवं महिला अधिकारी डॉ रश्मि रजक* ने स्वच्छता हमेशा बनाए रखने के लिए सभी को प्रेरित किया। राष्ट्रीय सेवा योजना उप दल नायक अमोल शहाणे ने बताया की यहां पर प्रति सोमवार हाट बाजार लगता हैं जहां दुकानदारों द्वारा पाउच,पन्नी पॉलिथीन का प्रयोग कर महाविद्यालय परिसर को गंदा किया जाता हैं। साप्ताहिक कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के *स्वयंसेवक उमेश बछले, दल नायक दीना सकोम, आरती कुशवाहा, उप दल नायक अमोल शाहने, इशरत खान, क्रीडा नायक संस्कार गुप्ता, देवेंद्र नरवरे, दीप्ति ठाकुर, सलीना परवीन, अकबर सिद्दीकी ,उन्नति उईके, किरण नरवरे, दीपाली दास, निकिता साकले,निधि बचले, सन्नी झरबड़े पूनम सरकार*  आदि स्वयंसेवकों एवं स्टाफ गण उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *