सारणी। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में आयोजित सतपुडा ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम दौर में शनिवार के दिन तीन मैच खेले गए पहला मैच प्रजापति यंग स्टार घोड़ाडोंगरी विरुद्ध  बाजारढाना के बीच खेला गया बाजारढाना  विजेता रही, वही दिन का दूसरा मैच भगवा भारत घोड़ाडोंगरी विरुद्ध साईं सुपरबाजार बगडोना के बीच खेला गया जिसमें साई सुपरबाजार ने जीत दर्ज की वही दिन का क्वार्टर फाइनल मैच बाजारढाना विरुद्ध साई सुपरबाजार के बीच खेला गया। जिसमें साई सुपर बाजार ने मैच जीता फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब के मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ बिहारे ने बताया कि प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच व फाइनल मैच रविवार को खेले जाएंगे पहला सेमीफाइनल वायडी पांढरा विरुद्ध स्प्रेनडिंग इस्माइल बेतूल वही दूसरा सेमीफाइनल महाकाल इलेवन बाकुड़ विरुद्ध साईं सुपरबाजार बगडोना के बीच खेला जाएगा इनमें से सेमीफाइनल जीतने वाली टीमो के बीच रविवार दोपहर 1 बजे से फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। फाइनल विजेता टीम को ₹51000 एवं ट्रॉफी वही फाइनल की उपविजेता टीम को ₹25000 एवं ट्रॉफी के साथ बेस्ट कीपर, बेस्ट बॉलर, बेस्ट बेट्समैन, मेन ऑफ द सीरीज, बेस्ट दर्शक जैसे आकर्षक पुरस्कार खिलाड़ियों को समिति की ओर से प्रदान किए जाएंगे समिति द्वारा सभी बेतूल वासियों एवं खेल प्रेमियों को फाइनल मैच में उपस्थित रहने का आग्रह किया गया हैं। रविवार के दिन समिति के मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे संतोष जैन सर जी दीपक उईके जी संरक्षक गोविंदा अग्रवाल, समीर पाठक, तीर्थराज माथनकर,रूपेश साहू समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल जी समिति के सदस्य उपाध्यक्ष ,दीपक धोटे, राजा खान, अरविंद गायकवाड नरेंद्र चौकसे,दिनेश अतुलकर, अखिलेश सर, वाशिम, मुकेश गायकवाड, कपूर वर्मा, संजय पवार, योगेंद्र मालवीय,  अमरज्योति चंदेलकर, योगी मालवी ,योगेंद्र मालवी , बेहतरीन योगदान रहा।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *