
घोड़ाडोंगरी। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब घोड़ाडोंगरी के तत्वधान मैं आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के चौदवे दिन दूसरे राउंड का मुकाबला जय सेवा पिपरी विरुद्ध भगवा भारत घोड़ाडोंगरी के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर पिपरी ने भगवा भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया सधी हुई शुरुआत के साथ भगवा भारत ने 4 ओवर में 45 रन बनाए पर बीच के ओवरों में लड़खड़ाते हुए 10 ओवर की समाप्ति पर 94 रन बना पाई लक्ष्य का पीछा करने उतरी जय सेवा पिपरी के बल्लेबाज भगवा भारत की गेंदबाजी के सामने जरा भी नहीं टिक पाए पांचवे ओवर तक जय सेवा पिपरी के सात बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। भगवा भारत की टीम से चौथा ओवर लेकर गेंदबाज सिद्धार्थ बिहारे ने 1 ओवर में 5 विकेट लेकर मैच का रुख पलट दिया ओर जय सेवा पीपरी की जीतने की उम्मीद वही चकनाचूर हो गई। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सिद्धार्थ को मैन ऑफ द मैच दिया गया मैच में उन्होंने बल्लेबाजी में 6 गेंद पर 12 रनों के साथ साथ गेंदबाजी में 2 ओवर में 9 रन देकर छह विकेट लिए।
दिन का पहला मैच मनन क्रिकेट क्लब घोड़ाडोंगरी विरुद्ध रेलवे इलेवन घोड़ाडोंगरी के बीच हुआ जिसमें रेलवे इलेवन घोड़ाडोंगरी विजेता रही, दिन का तीसरा मैच सरताज बैतूल विरुद्ध चोपना थलाइवा के बीच हुआ जिसमें चोपना थलाइवा की टीम विजेता रही वही दिन का चौथा मैच आरएसएस सलैया विरुद्ध चोपना थलाइवा के बीच हुआ जिसमें चोपना थलाइवा विजेता रही।
दिन के सभी मैचों में मुख्य अतिथि के रुप में बुधवार के दिन सतपुड़ा ट्रॉफी की आयोजन समिति फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब के संरक्षक राकेश अरोरा, समीर पाठक, अध्यक्ष आनंद अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने विजेता टीमों के खिलाड़ियों को मैन आफ द मैच प्रदान किया साथ ही नगर के गणमान्य शिक्षक कवि संतोष जैन ने भी खिलाड़ियों के बीच पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन किया प्रतियोगिता के बेहतरीन आयोजन में प्रसिद्ध कॉमेंटेटर दीपक धोटे सहित समिति के अमरज्योति चंदेलकर, राजा खान, तीर्थराज माथनकर, टोनी राजपूत, कमलेश माझी, अर्जुन प्रजापति, शिवेंद्र मालवीय, लक्ष्मण प्रजापति, दिनेश अतुलकर, मनीष सोने का बेहतरीन योगदान रहा।