बैतूल। बैतूल जिले के पाढर में डैम में नहाने गए चार भाई-बहन डूब गए। चारों के शव बरामद कर लिए गए हैं। गुरुवार दोपहर पाढर के रहने वाले निखिल धौलपुरी (18) पुत्र प्रदीप धौलपुरी, प्रतीक धौलपुरी (14) पुत्र प्रदीप धौलपुरी, आयशा (14) पुत्र टोनी, कशिश (18) पुत्र विशाल डैम पर नहाने गए थे। इनमें निखिल और प्रतीक सगे भाई है। वहीं, कशिश इनके मामा की और आयशा मौसी की बेटियां थीं। चारों डैम में नहाने चले गए। इस बात का घर में किसी को भी पता नहीं था।

काफी देर तक नहीं लौटे तो उन्हें तलाशने के लिए भेजा गया। डैम के किनारे कपड़े मिले। इससे अंदाजा लगाया गया कि चारों नहाने गए होंगे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। तलाशी के दौरान निखिल, प्रतीक कशिश और आयशा के शव मिल गए हैं। इनके पिता प्रदीप धौलपुरी, पाढर हॉस्पिटल में वार्ड बॉय हैं।

शाम 4 बजे मिली सूचना
मौके पर मौजूद शाहपुर एसडीओपी महेंद्र मीणा ने बताया कि शाम करीब 4 बजे उन्हें सूचना मिली कि डैम में चार भाई-बहन डूब गए हैं। वे यहां नहाने आए थे। टीम के साथ रवाना हो गया। ये छोटा सा डैम है, जो करीब 22 फीट गहरा है।

कल प्रतीक का जन्मदिन था
प्रतीक का 17 नवंबर को बर्थडे था। इसके लिए मामा की बेटी कशिश पाथाखेड़ा से आई थीं, जबकि मौसी की बेटी आयशा भी पाढर से घर पहुंची थी। आयशा के पिता टोनी उर्फ कुंदन खोकर दो माह पहले पाथाखेड़ा से पाढर आए थे। वे पंचायत में सफाई कर्मी हैं। वहीं, कशिश के पिता विशाल सारणी नगरपालिका में सफाईकर्मी हैं।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *