घोड़ाड़ोगरी। कृषि ग्रामीण मजदूर संघ संबंध भारतीय मजदूर संघ तहसील घोड़ाडोंगरी के द्वारा धान खरीदी केंद्र पर किसानों को होने वाली परेशानी एवं समस्याओं को लेकर शाखा प्रबंधक चोपना को ज्ञापन सौंपा गया संघ के जिला प्रभारी हरिओम कुशवाहा ने बताया किसानों के द्वारा कुछ समस्याएं हमारे संज्ञान में लाई गई है इसके शीघ्र समाधान हेतु आज शाखा प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निराकरण की मांग की गई जिसमें धान खरीदी केंद्रों पर धान खरीदी करते समय किसानों से पैसों की मांग की जाती है पैसे देने पर किसानों के धान को जल्दी से नाप दिया जाता है जो किसान पैसे नही देते है  उन्हें धान नपाई में परेशान किया जाता है व्यपारियो के धान की नपाई रात्रि में की जाती है जिसमे गुणवत्ता पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता वहीं किसानों के धान खरीदी करते समय शासन के सारे नियम लागू कर दिया जाता है  बरदाना की कमी के कारण कई दिनों तक किसानों को सोसायटी में नंबर लगाकर खरीदी केंद्र पर रहना पड़ता है इसलिए पूर्व में ही बरदाने की समुचित व्यवस्था हो  व्यापारियों के धान की खरीदी रात्रि में जाती है जिसमे गुणवत्ता पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता वहीं किसानों के धान खरीदी के समय शासन के नियम कानून लागू कर दिया जाता है जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ेगा समिति के कर्मचारी धान खरीदी केंद्रों पर दलाली का कार्य करते हैं जिसे बंद कराया जाए इस अवसर पर कृषि ग्रामीण मजदूर महासंघ के संभाग संयोजक आजादी लाल तहसील अध्यक्ष अनिल सना उपाध्यक्ष संजय यादव सहित सैकड़ों की संख्या में किसान कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *