सारनी। बैतूल सांसद दुर्गादास उइके ने क्षेत्रीय विधायक डॉ.योगेश पंडाग्रे एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, वेकोलि मुख्य महाप्रबंधक पीके चौधरी के सहयोग से कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी एवं डब्लूसीएल के सीएमडी राजीव रंजन मिश्रा से कोविड 19 महामारी को देखते हुए सीएसआर फ़ंड से सहयोग के लिए आग्रह किया गया था। कोरोना महामारी को देखते हुए कोल इंडिया की सहयोगी कम्पनी डबल्यूसीएल ने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मज़बूत करने की दृष्टि से सीएसआर मद से 25 लाख रूपए की राशि कोरोना महामारी से बचाव के लिए स्वीकृत की है, जो की जिला कलेक्टर को उपलब्ध भी करा दी गई है। सांसद डीडी उइके ने केंद्रीय कोयला मंत्री जोशी एवं डबल्यूसीएल प्रबंधन का धन्यवाद प्रेषित किया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *