• प्रेस दिवस शुरू किया सदस्यता अभियान
  • जिला सम्मेलन पर हुई चर्चा

सारनी। प्रेस दिवस के अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैतूल जिला इकाई के नए पदाधिकारीयो का सम्मान किया है। इस मौके पर संभागीय अध्यक्ष अब्दुल रहमान खान,महासचिव विशाल बतरा,जिला अध्यक्ष रंजीत सिह,जिला उपाध्यक्ष विजय रघुवंशी,विलास चौधरी अन्य पत्रकारगण मौजूद थे। मंगलवार को एरेक्टर हास्टल में प्रेस दिवस मनाया गया। संघ के जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा कि प्रेस दिवस पर श्रमजीवी पत्रकार संघ की सदस्यता अभियान शुरू किया है। उन्होने कहा कि जिले के सभी ब्लाकों में दिसम्बर माह में सदस्यता पूरी करने का निर्णय लिया गया है। संभागीय महासचिव विशाल बतरा ने कहा कि पत्रकारों की समस्या एवं पत्रकारों की सुरक्षा के लिए सदैव श्रमजीवी पत्रकार संघ संघर्ष करते रहा है। बैतूल जिले इकाई के नये अध्यक्ष रंजीत सिंह ने संगठन को सक्रिय किया है। जिले के सभी ब्लाकों में ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किये हैं। उन्होने कहा कि आगामी समय मे जिला इकाई पत्रकार सम्मेलन आयोजित कर रही है। संभागीय अध्यक्ष अब्दुल रहमान खान ने कहा कि आंचलिक पत्रकारों को त्रैमासिक बैठक में शामिल करने के लिए जिला कलेक्टर को पत्र दिया जाएगा। जिले के नए पदाधिकारी विजय रघुवंशी, विनोद पथरिया, विलास चौधरी, भीम बहादुर थापा,कालीदास का सम्मान किया गया। संभागीय अध्यक्ष अब्दुल रहमान खान ने बताया कि जिला कार्यकारिणी में जिला अध्यक्ष रंजीत सिह,जिला महासचिव विवेक सिंह भदौरिया,जिला उपाध्यक्ष गुणवंत सिंह उर्फ बबलू चड्डा,विलास चौधरी,कालिदास चौरासे,विनोद जगताप,मनीष राठौर,कोषाध्यक्ष भीम बहादुर, सचिव विनोद पतारिया,संजय गुप्ता,मनीष खन्ना, जतिन अरोरा,अरूण सूर्यवंशी, संयुक्त सचिव विजय रघुवंशी,अशोक झरबड़े, सन्तोष लिखितकर कार्यकारणी सदस्य सन्तोष कैथवास,मनोज सातनकर,सन्तोष जावलकर को शामिल किया है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *