• गोपाल विश्वास संगीत साधना केंद्र में हुआ कार्यक्रम

सारनी। वर्तमान परिवेश में व्यक्ति कितना ही मानसिक परेशानी के दौर से गुजर रहा है ऐसी स्थिति में यदि उसे मानसिक संतुलन बनाए रखना है तो उन्हें संगीत के शरण में जाना चाहिए यह बात मुख्य नगरपालिका अधिकारी सीके मेश्राम ने मैं गोपाल विश्वास संगीत साधना केंद्र अस्पताल कॉलोनी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा उन्होंने कहा कि पश्चिम सभ्यता और रोजगार घर परिवार की व्यवस्थाओं में लोग इतने बिजी हो जाते हैं कि अपना मानसिक संतुलन खो देते हैं कई बार मानसिक संतुलन खराब होने की स्थिति में गंभीर अपराध को भी व्यक्ति जन्म दे देता है ऐसी स्थिति में यदि संगीत साधना में व्यक्ति प्रतिदिन आधे से एक घंटे का समय यदि व्यतीत करें तो उसके कठिन से कठिन तनाव भी बड़े आसानी से खत्म हो जाएंगे उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद सारनी क्षेत्र के 36 वार्डों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है लेकिन प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें निखारने की जरूरत है मुझे बहुत बेहतर लगा कि मैं गोपाल विश्वास संगीत साधना केंद्र के संचालक जुगल किशोर खवसे, श्यामू परते,विजय सोनिया के माध्यम से निशुल्क बच्चों को शास्त्री संगीत का ज्ञान दे रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए कुछ करना चाहिए, उन्होंने कहा कि अब तो विज्ञान भी यह बात मानने लगा है कि यदि व्यक्ति तनाव में रहे तो उसे संगीत के शरण में जाना चाहिए संगीत की शरण में जाने से व्यक्ति का मानसिक संतुलन यथावत रहता है इसके अलावा कई असाध्य रोगों का निराकरण भी संगीत के माध्यम से किया जा सकता है। निशुल्क संगीत साधना केंद्र के माध्यम से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को जिले से प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक एक मंच मिलने का साधन हो सकता है इसके लिए नगर पालिका परिषद सारनी संगीत साधना केंद्र के लिए कुछ ना कुछ करने का प्रोजेक्ट तैयार करेगी जिससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की वह लोग जिनकी रुचि शास्त्र संगीत में है वे आसानी के साथ इस संगीत साधना केंद्र में पहुंचकर शास्त्रीय संगीत का ज्ञान ले सकेंगे कार्यक्रम में अतिथि के रुप में सारनी यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक बलवीर वर्मा उपस्थित रहे कार्यक्रम में श्यामू परते,जुगल किशोर खवसे,विजय सोनरिया,राजकुमार राय,रीना चौकीकर,उमा विश्वकर्मा,पवन पवार, गोविंदा राउते,अनिल चौकीकर सहित अन्य लोग कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *