सारणी। भाजपा कार्यालय सारणी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा वरिष्ठ नेता पी जे शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह ,भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र निगम ,पूर्व जिला मंत्री विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह ,विधायक प्रतिनिधि सुधा चंद्रा, नगर पालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, महामंत्री किशोर बर्दे, की मुख्य आतिथ्य में भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यालय सारणी में स्वर्गीय विजय कुमार खण्डेलवाल जी की पुण्य तिथि का कार्यक्रम दीप प्रज्वलन कर बाबूजी की छाया चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि की कार्यक्रम प्रारंभ किया गया उसके पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने क्रमबद्ध तरीके से बाबू जी को पुष्प अर्पित किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता पी जे शर्मा ने कहा कि पूर्व सांसद विजय कुमार खण्डेलवाल जी एक कुशल नेतृत्व की धनी थे वे प्रत्येक छोटे से छोटे कार्यकर्ताओ को सुख दुख की चिन्ता किया करते थे। वे एक कार्यकर्ता शिल्पी के रूप में जिले में कार्यकताओं का निर्माण किया। उन्होने अपने कार्यकाल में पुरे जिला का विकास का कार्य किया इसलिए उन्हे विकास पुरुष के नाम से जाना जाता है। सारणी मण्डल के वे सभी कार्यकर्त्ता सौभाग्य शाली हैं जिन्होंने उनके साथ कार्य किया है। इस कार्यक्रम  में मुख्य रूप से राज कुमार नागले, प्रकाश डेहरिया, रेवा शंकर मगर दे, कुबेर डोंगरे सुनंदा पाटिल, सविता डेहरिया, योगेश बर्दे, विनय मदने , संजीत चौधरी, राहुल कापसे, प्रवीन सोनी, विन्नी रॉय, मुलेश रणित, राहुल बर्दे, परमेश्वर नागले मुकेश यादव, मुकेश उपराले, राहुल बर्मा, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *