- 30 शिकायतों का हुआ निराकरण
- शिकायत निवारण एवं जन संवाद शिविर का हुआ आयोजन


सारनी। जनता को न्याय देने में देरी नही होना चाहिए। जन संवाद से कई शिकायतें हल हो जाती है। उपरोक्त उदगार एसपी सीमाला प्रसाद ने पाथाखेड़ा ऑफिसर क्लब में आयोजित जन शिकायत एवं जन संवाद शिविर में व्यक्त किये हैं। शनिवार को एसपी सीमाला प्रसाद ने जन शिकायत एवं जन संवाद शिविर में जन सुनवाई करते हुए 55 शिकायतें में 30 शिकायत का मौके पर निराकरण किया। शिविर में आसपास के ग्रामों से लगभग 150 ग्रामीण जन उपस्थित हुए। एसपी ने बारी बारी करके शिकायतें को सुनने के बाद अधिकांश शिकायतें को हल किया है। शेष शिकायतों का निराकरण हेतु संबंधित प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए त्वरित निराकरण करने की हिदायत दी है। एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि शिविर में स्व सहायता समूह से संबंधित शिकायतों के निराकरण ,मोहम्मद मलिक द्वारा किराया भाड़ा बढ़ाने की शिकायत ,मछली कांटा में जाल चुराने की समस्या ,पति से प्रताड़ित महिला के खाना खर्चे के संबंध में , किसान क्रेडिट कार्ड के आवेदक के खाते से ढाई लाख रुपए निकालने और फौती नामांतरण करने के संबंध में ,रुपए के लेनदेन को लेकर मारपीट करने के संबंध में, हवन पूजन के नाम पर रुपए लेने के संबंध में ,धोखाधड़ी करने के संबंध में मिली शिकायतों पर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश थाना प्रभारी आदित्य सेन को दिए हैं। शिविर में पति पत्नी की तलाक की शिकायतें और दूसरे मामलों में गाली गलौज ,पारिवारिक समस्याओं के निराकरण हेतु परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी को उचित निर्देश देकर प्रकरण के निराकरण हेतु निर्देश दिया गया। शिविर में पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद द्वारा क्षेत्र की जनता एवं आम नागरिकों को साइबर फ्रॉड पारिवारिक समस्याओं एवं सामूहिक समस्याओं की शिकायतों को लेकर शिकायत करने एवं उनके निराकरण हेतु उचित मार्गदर्शन एवं सलाह दी गई। शिविर में एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान,थाना प्रभारी आदित्य सेन ,चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा उनि राकेश सरयाम, विशेष लोक अभियोजन अधिकारी शशिकांत नागले ,साइबर सेल बैतूल प्रभारी उनि राजेंद्र राजवंशी ,पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिकायत शाखा प्रभारी सउनि संदीप सोनी ,सउनि बलिराम पवार ,प्र. आर. राजाराम कुशवाह,थाना सारणी व चौकी पाथाखेड़ा का स्टाप उपस्थित रहे।
+ There are no comments
Add yours