• बोरदेही मे उप तहसील कार्यालय तो छावल में हायर सेकेंडरी स्कूल भवन का लोकार्पण हुआ

आमला। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है प्रत्येक कार्यकर्ता  सम्मान का हकदार रहता है कार्यकर्ता भी अपना हर काम पूरी जिम्मेदारी के साथ करता है ये बाते विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने कार्यकर्ता मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कही। विधायक ने रविवार को छावल के रेणुका धाम मे दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया था। इस समारोह में बड़ी संख्या में आमला और सारणी से पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद डीडी उइके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा देश और प्रदेश में चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होने कार्यकर्ताओं से अंतिम छोर के व्यक्तित्व को इन योजनाओं का लाभ दिलाने का आग्रह किया।समारोह को वरिष्ठ भाजपा नेता अलकेश आर्य सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता राजा पवार विधानसभा क्षेत्र के समस्त मंडल अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी मंचासीन थे।

उप तहसील कार्यालय का लोकार्पण किया
रविवार को सांसद डीडी उइके एवं विधायक डॉ योगेश पंडागरे ने बोरदेही में उप तहसील कार्यालय  के भवन का लोकार्पण किया। इसके बाद बोरी से बेलोड मार्ग का भूमि पूजन तथा छावल गांव में हायर सेकेंडरी स्कूल का लोकार्पण भी दोनों नेताओं ने किया। 

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *