बैतूल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्षन में देश में 100 करोड़ लोगो का वैक्सीनेशन पूरा हो गया। भाजपा ने इस एक बड़ी उपलब्धि पर वैक्सीन कार्य में लगे स्वास्थ्यकर्मियों का सम्मान करने का निर्णय लिया। इसी तारतम्य में बैतूलबाजार भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और समेकित स्कूल वैक्सीनेशन सेंटर स्थित कर्मचारियों का सम्मान कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, जिला महामंत्री सुधाकर पंवार, मंडल अध्यक्ष सुनील पंवार, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संजय वर्मा, वरिष्ठ नेता अषोक वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष निशी वर्मा, पवन राठौर, टीकाकरण प्रभारी राजेश पाल इत्यादि उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *