- कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला ने किया वर्चुअल संवाद
बैतूल। जिले में जिन टीकाकरण केन्द्रों पर कोरोना के टीके का पहला डोज 100 प्रतिषत हो जाएगा, उस केन्द्र के डाक्टर्स, स्वास्थकर्मीयो, सहयोगियो का भाजपा सम्मान करेगी। सम्मान कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने सोमवार को जिले के पदाधिकारियो, मंडल अध्यक्षो, जिला टीकाकरण प्रभारी, टीकाकरण मंडल प्रभारी एवं आईटी सेल के कार्यकर्ताओ के साथ वर्चुअल संवाद कर दिषा निर्देष दिए। श्री शुुक्ला ने पदाधिकारियो से संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा के नेतृत्व में देश शीघ्र सौ करोड़ टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने जा रहा है। उन्होने कहा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान है। श्री शुक्ला ने कहा कि मध्यप्रदेश में भी अभियान मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में सफलता प्राप्त कर रहा है। श्री शुक्ला ने बैतूल जिले में अभियान को सफल बनाने में स्वास्थकर्मीयो, नर्सेस स्टाफ और सहयोगियो की भूरी भूरी प्रषंसा करते हुए कहा कि जैसे ही देश 100 करोड़ के लक्ष्य प्राप्त करेगा। पार्टी 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ती वाले टीकाकरण केन्द्र के सभी लोगों का सम्मान करेगी। उन्होने कहा कि ये हमारे देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। जो स्वास्थकर्मियो, नर्सेस स्टाफ के कारण संभव हो पाई है।
श्री शुक्ला ने कहा इसके अलावा कोरोना काल में सेवा देने वाले समाजसेवीयो का भी सम्मान किया जाएगा। श्री शुक्ला ने पदाधिकारियों से इस कार्यक्रम की कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि शीघ्र की 18 वर्ष से कम आयु वालों का भी टीकाकरण अभियान शुरू होने जा रहा है। इसके लिए अभी से कार्ययोजना तैयार कर लेवें। वर्चुअल संवाद का समन्वय अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अबिजर हुसैन द्वारा किया गया।
+ There are no comments
Add yours