• माँग पुरी नही होने पर किया जायेगा चक्का जाम, काग्रेसीयो ने  दी चेतावनी

चिचोली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदहाल  व्यवस्था और खस्ताहाल सड़क की दुर्दशा को  लेकर शहरी कांग्रेस कमेटी एवं ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कांग्रेस सेवादल युवक कांग्रेस पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी गण एवं क्षेत्रीय कांग्रेसी कार्यकर्ता व्यवस्थाओं को सुधार के लिए सोमवार को तहसील कार्यालय में जिला कलेक्टर  के नाम  राजस्व निरीक्षक भीमराव पोटफोडे को  ज्ञापन सौंपा ।
स्वास्थ्य विभाग  लापरवाही एवं सत्तारूढ़ दल के जनप्रतिनिधियों की विकास कार्य में रुचि नहीं होने के कारण कड़वाढाना के  मटली बाई का  नवजात शिशु छिन गया इसी बात को लेकर कांग्रेसियों के अलग-अलग दलों ने जिला कलेक्टर के नाम सामुदायिक स्वास्थ्य डॉक्टर की कमी को पूरा करने एवं ऊंचागोहान  ग्राम पंचायत के कङबाढाना की बदहाल सड़क को सुधारने की मांग को लेकर शहरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय आर्य के एवं  नेतृत्व में ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के नेकराम यादव एवं कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव मनोज आर्य के नेतृत्व में तहसील कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसियों ने बताया कि ऊंचागुहान कडवाड़ा की सड़क बनाई जाए एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की नियुक्ति की जाए पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाया जाए  वर्ना सड़क पर उतर कर चक्का जाम करने की चेतावनी दी है ज्ञापन सौंपते समय बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *