• सांसद पूर्व सांसद विधायक व जिला अध्यक्ष के करकमलों से हुआ फ्लोर मिल का शुभारंभ

बैतूल। सोमवार को उड़दन में सांसद दुर्गादास उइके, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, भारत भारती शिक्षा समिति के सचीव मोहन नागर, भाजपा के जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला,आमला विधायक योगेश पंडाग्रे, मध्य प्रदेश झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष राजा ठाकुर पूर्व विधायक शिव प्रसाद राठौर जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश फाटे, नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष मालवीय पिपरिया नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राजीव जायसवाल प्रवीण गुगनानी रमेश चांडक अनिल सिंह कुशवाहा रंजीत सिंह के करकमले से ताप्ती फ्लोर मिल का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर सांसद दुर्गादास उदके ने कहा की बेतूल जिले के विकास में छोटे उद्यमियों का मुख्य प्रभाव रहेगा। वहीं पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि बैतूल मे गेहू की बुआई का रकबा बडा है और हमारे यहाँ अच्छा क्वालिटी का गेहूं की पैदावार होती है फ्लोर मिल खुलने से हमारे यहाँ के गेहूं को नई पहचान के साथ अच्छे दाम मिलेगे। भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा की फोलर मिल खुलने से क्षेत्र के युवाओ को रोजगार मिलेगा और उद्यमियों को प्रोत्साहन। आमला विधायक डॉ योगेश पण्डाग्रे व अखिलेश खंडेलवाल ने कहा कि बैतूल में विभिन्न प्रकार के फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने का प्रबल संभावना है उद्यमियों को आगे आकर जिले में व्यक्त संसाधन का उपयोग करना चाहिए। इस अवसर पर विशाल बत्रा कांति यादव बाली मालवीय दीपक उईके भीम बहादुर थापा मुकेश मालवीय लतेश पवार शंकर चढ़ोंकर, अमित महतो सहित क्षेत्र के जाने-माने उद्योगपति समाजसेवी एवं राजनीतिक लोग ने भाग लिया। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का तिरुपति फ्लोर मिल के संचालक मुकेश मालवीय सुरेश मालवी राजेश मालवीय बृजेश मालवीय दिनेश मालवीय अभिषेक मालवीय,वंश मालवीय पधारे समस्त अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *