भारतीय किसान संघ ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

Estimated read time 0 min read

चिचोली। शुक्रवार को भारतीय किसान संघ ने अपनी विभिन्न मांगों निराकरण के लिए जिला कलेक्टर के नाम तहसील कार्यालय  नायब तहसीलदार अखिलेश कुशराम को ज्ञापन सौंपा।
भारतीय किसान संघ के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप शुक्ला प्रांतीय सदस्य  नेकराम राठौर ,तहसील अध्यक्ष अमर दास यादव, विनोद खोबरे , राजकुमार सोनी ,आशीष सोनी, दीपचंद आर्य ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि किसानों की खेतों में खड़ी फसल मक्का और सोयाबीन लगभग पूरी तरह से अतिवृष्टि के कारण खेतों में अंकुरित होने लगी है जिसका तत्काल सर्वे कराकर वहां दिया जाए एवं गन्ने की फसल को जंगली जानवरों द्वारा नुकसान पहुंचाया जा रहा है इन फसलों का भी सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाए, सहकारी सोसाइटी द्वारा किसानों को कर्ज चुकता करने का नोटिस थमाया गया है इसका सरकार द्वारा घोषणा अनुसार 2 लाख तक कर्ज माफी में नाम सूची में अंकित है किसानों ने वर्तमान की सरकार से योजना के तहत कर्ज माफी में आने वाले किसानों का कर्ज माफ करने की मांग की है क्योंकि सरकारों की गलत नीति के कारण किसान डिफाल्टर हुए हैं , वर्ष 2019 वर्ष 2020 बीमा क्लेम की राशि वर्तमान समय तक हजारों किसानों को नहीं मिल पाई है बीमा राशि किसानों के तत्काल दिलाया जाए, वर्ष 2021 का बीमा किसानों के द्वारा बैंकों में सोसाइटी में किया गया है उनकी जानकारी पूर्ण रूप से दुरस्त कर जिला मुख्यालय पर भेजी जाएं , किसानों में खेतों में जले ट्रांसफार्मर बिजली विभाग द्वारा तत्काल बदला जाए ताकि आगामी फसल प्रभावित ना हो। ज्ञापन सौपते समय प्रमुख रूप  संतोष यादव, कोमल यादव कमलेश मर्सकोले नारायण खोबरे दरबारी चौहान शिवदयाल यादव बब्बू गजाम राम हरक खोबरे विनोद यादव बलदेव यादव बद्री प्रसाद ,दिलीप आर्य आदि किसान मौजूद रहे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours