चिचोली। दुर्गा उत्सव दशहरा सहित आगामी पर्वों को लेकर थाना परिसर में नायब तहसीलदार अखलेश कुशराम , थाना प्रभारी अजय सोनी , वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र जायसवाल, अनिल सिंह कुशवाह ,अशोक राठौर, उपस्थिति में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया बैठक में दुर्गा उत्सव समिति सदस्य के नगर के प्रमुख गणमान्य नागरिक एवं उपस्थित रहे । दुर्गा उत्सव शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक में  नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारी नदारद रहे
शांति समिति की बैठक के दौरान अधिकारियों ने कहा कि पूर्व की तरह सभी दुर्गा प्रतिमा पंडाल में रात्रि में कम से कम तीन  सदस्य अवसर अवश्य रहे , दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान हथियार प्रदर्शन पर पूर्णता प्रतिबंध रहेगा,जुलुस के दौरान हथियार प्रदर्शन पर आमर्स एक्ट के यह कार्रवाई की जाएगी, चल समारोह पर प्रतिबंध रहेगा प्रत्येक समितियों को गाइड लाइन के अनुसार घोषणा पत्र  लिखकर देना होगा, दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन निर्धारित समय किए किए जाएंगे , दुर्गा पंडालों केवल धार्मिक संगीत ही  बजाएं, दुर्गा पंडालों का साइज छोटा रहेगा एवं आवागमन बाधित करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी , दुर्गा पंडालों मे कटे हुए बिजली का तारों का उपयोग कतई ना करें इसके नियमानुसार बिजली का कनेक्शन लेकर बिजली का उपयोग करें,। सभी धार्मिक सांस्कृतिक आयोजनों में कोविड-19 का पालन करना होगा  शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक में नगर परिषद की ओर से अधिकारी कर्मचारी नदारद रहे शांति समिति की बैठक में प्रमुख रूप से शंकर चढोकार ,संजय आंवलेकर , नरेंद्र आर्य , प्रमोद शुक्ला, पत्रकार संतोष राठौर ,राजेंद्र दुबे, विनय आर्य, प्रवीण आर्य, सुरेंद्र बावने मनोज सातनकर विजय डिगरसे,  अमित पटेल, विजय राठौर, राजू कनाठे , गौरव आर्य , कमलेश आर्य,दीपेश  राठौर, मौजूद रहे

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *