• नवरात्र एवं मिलादुन्नबी को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

सारनी। आगामी नवरात्र एवं ईदमिलादुन्नबी त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक थाना एवं पुलिस चौकी पाथाखेड़ा में आयोजित की गई। बैठक में तहसीलदार वैधनाथ वासनिक ने सांस्कृतिक एवं चल समारोह पर प्रतिबंध रहेगा। शासन की गाइड लाइन का पालन सभी को करना है। इस मौके पर टीआई आदित्य सेन,नायब तहसीलदार वीरेंद्र उइके,चौकी प्रभारी राकेश सरेआम एवं समाज संगठन के पदाधिकारि,एवं गण्यमान्य नागरिक मौजूद थे। बुधवार को थाना सारनी परिसर में  तहसीलदार वैधनाथ वासनिक,टीआई आदित्य सेन,नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा,बिजली विभाग उपयंत्री प्रमोद वरकड़े,नपा स्वास्थ्य निरीक्षक केके भावसार,उत्सव समिति सचिव आरके मरकाम,विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह,की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक हुई। शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए तहसील वासनिक ने कहा कि आगामी 7 अक्टूबर से नवरात्र एवं 19 अक्टूबर को ईदमिलादुन्नबी का त्यौहार है। त्यौहार के अवसर एवं विसर्जन में कॅरोना गाइड लाइन का पालन जरूरी है। उन्होने कहा कि मूर्ति का साइज 4 फिट से अधिक नही होना चाहिए। विसर्जन में 10 लोगो से ज्यादा की अनुमति नही है। श्री वासनिक ने कहा कि विसर्जन स्थल पर साफ सफाई एवं लाइटिंग व्यवस्था नपा प्रशासन के द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक रूप से भीड़ जमा करने पर प्रतिबंध रहेगा। संस्कृति कार्यक्रम नही होंगे। जिला प्रशासन ने सार्वजनिक सभी कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगा दिया है। टीआई आदित्य सेन ने कहा कि आगामी सभी त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से भाईचारे के साथ मनाए। उन्होंने बताया कि सारनी,पाथाखेड़ा,शोभापुर और बगडोना में जहां जहां पर मूर्ति की स्थापना की जाएगी। उन स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पॉइंट लगाए जाएंगे साथ ही सारनी, पाथाखेड़ा पुलिस बल की उपस्थिति में सुरक्षा व्यवस्था की संपूर्ण जिम्मेदारी निभाने का कार्य किया जायेगा।श्री वासनिक ने समस्त क्षेत्र वासियों से अपील की है कि सभी त्यौहारों को भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मिलकर मनाया जाए। शांति समिति की बैठक में विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह, अंजुमन कमेटी सचिव अब्दुल रहमान खान,बिजली विभाग उपयंत्री प्रमोद वरकड़े,सतपुड़ा व्यापारी संघ अध्यक्ष अरविंद सोनी,पप्पू मंसुरी,शब्बीर बेदी,किशोर चौहान,वजीर अंसारी, संजय अग्रवाल, डेकोरेशन एसोसिएशन के नईम भाई एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *