चिचोली। विकासखण्ड चिचोली की प्रमुख ग्राम पंचायत नसीराबाद के अर्न्तगत ग्राम बारंगवाड़ी के युवा जागरण मंच के कार्यकताओ द्वारा आज गाँधी जयंती के अवसर पर ग्राम मे रोड़ के दोनो तरफ साफ सफाई की एवं छायादार और फलदार वृक्ष लगाकर उसे पालने का भी संकल्प लिया और युवा जागरण मंच के कार्यकताओ द्वारा निरतर स्वच्छता अभियान को चलाने की शपथ भी ली। इस अवसर पर बुजुर्ग मुरत यादव, रोशन यादव, लक्ष्मण यादव, सचिन सातनकर, सदन यादव, छोटेलाल यादव, लालमन यादव, बगस यादव, लवकेश यादव आदि लोग शामिल थं।