चिचोली। कोरोना की तीसरी लहर से आमजनों को सुरक्षित रखने के लिए जहाँ एक ओर पूरा प्रशासनिक अमला क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ गांवों में लोगों के घर-घर जाकर उनकी भ्रांतियों को दूर करके उन्हें टीका लगाने का काम कर रहा हैं वहीं दुसरी ओर मौसम और माहौल की पूरी तासीर और आबो हवा को अच्छे से समझने तथा पूरे समय शहर में बुध्दिजीवी लोगों के साथ रहने वाले लोग भी टीका लगाने में आना-कानी कर रहे हैं।
माजरा नगर की सीमा से सटे ग्राम नसीराबाद लोहारढाना शनिमंदिर परिसर निवासी बबलू पांडे का हैं पहले कई बार समझाने के बाद भी इन्होंने टीका नहीं लगाया बाद में इन्हें समझाने पर ऐ महाशय मान तो गयें मगर इनकी शर्त थीं कि तहसीलदार और पत्रकार की उपस्थिति में हीं ऐ टीका लगाऐंगें,,आखिरकार बुधवार 29 सितम्बर की दोपहर में बबलू पांडे ने नसीराबाद टीकाकरण केन्द्र पर तहसीलदार ओपी चोरमा,जनपद उपाध्यक्ष शंकरराव चड़ोकार,परियोजना अधिकारी श्री त्रिपाठी,सरपंच सुजीत उइके,मीडिया कर्मी राजेन्द्र दुबे,सुरेन्द्र बावने,निलेश लोखंडे,शस्सु मानकर,हेमराज की मौजूदगी में कोविशिल्ड वैक्शीन का पहला टीका लगाया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *