• एसपी का अभिनव प्रयास
  • म्यूजियम में रहेगा पुलिस का साहित्य एवं हथियारों का जखीरा

रानीपुर। एसपी सीमाला प्रसाद ने रानीपुर थाने की पुरानी इमारत में पुलिस म्यूजियम बनाने की अनूठी पहल की है। गुरुवार को एसपी सीमाला प्रसाद ने रानीपुर थाने का निरीक्षण करने के बाद थाने कि पुरानी इमारत में पुलिस म्यूजियम बनाने की अनूठी पहल की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एसपी महिला अपराध पर अंकुश लगाने के लिए महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता अभियान,टीआई मेरा भाई जैसे अभियान चलाए है। इस बार एसपी ने अंग्रेजों के जमाने मे बने रानीपुर थाने की पुरानी इमारत को पुलिस म्यूजियम बनाने की अनूठी पहल की है। सूत्रों ने कहा कि पुलिस म्यूजियम में पुलिस साहित्य, पुराने हथियार, पुलिस के काम करने के तरीके एवं पुलिस के पुराने रिकॉर्ड को रखा जायेगा। एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि पुलिस म्यूजियम में पुलिस संग्रहालय,पुलिस रिकॉर्ड,अपराध की दुनिया मे कदम रखने वाले को सबक और सन्देश जैसे साहित्य रखे जाएंगे।उन्होंने कहा कि म्यूजियम को बड़ा रूप देने के लिए इतिहासकारो एवं साहित्यकारों का भी सहयोग लिया जाएगा। बैतूल जिले में एसपी सीमाला प्रसाद की अनूठी पहल एवं अभिनव प्रयास से रानीपुर थाने की पुरानी इमारत में  पहला पुलिस म्यूजियम बन रहा है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *