आमला। युवा कांग्रेस आमला सारणी  विधानसभा के अध्यक्ष अजय सोलंकी के नेतृत्व में आमला के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के पुतले की बसस्टैंड आमला से अर्थी निकाली व जनपद चौक पर फूंका पुतला जहां कांग्रेश कार्यकर्ताओ ओर पुलिस के बीच जोरदार झड़प हुई। पुतला फूंकने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने थाना प्रभारी आमला को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा ।
प्रदर्शन में शामिल ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मंनोज देशमुख ने बताया कि देश के जिम्मेदार पद पर होने के बावजूद भी केंद्रीय मंत्री द्वारा सार्वजनिक रूप से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,पत्रकार,महिलाएं,एवं दिव्यांगों को जिस प्रकार *फोकट छाप* जैसे अपशब्दो से संबोधित किया वह अशोभनीय निंदाजनक है। वही जिला महिला कांग्रेस अध्य्क्ष सीमा अतुलकर ने कहा कि देश के जिम्मेदार पद पर बैठे मंत्री को इस प्रकार महिलाओं का अपमान करने को कोई अधिकार नही उन्हें तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।
वही युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अजयसिंह सोलंकी ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि हम युवा कांग्रेस कार्यकर्ता महामहिम राष्ट्रपति महोदय जी से मांग करते है कि वह जल्द से जल्द केंद्रीय मंत्री नितिन गड़गरी जी को आदेशित करें की वे देश के गणमान्य नागरिकों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे या तत्काल प्रभाव से अपने पद से स्तिफा दें। मांग पूरी नही होने पर युवा कांग्रेस सम्पूर्ण विधानसभा क्षेत्र में जोरदार विरोध प्रदर्शन करने बाध्य है। जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रसासन की होगी। ज्ञापन सोपने वालो में प्रमुख ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज देशमुख,प्रदेश सचिव विजय अतुलकर,विजय पारदी,चंद्रशेखर ठाकुर,जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सिमा अतुलकर,ब्लाक सेवादल अध्यक्ष सेक आबिद,युकां अध्यक्ष अजयसिंह सोलंकी,पूर्व जनपद सदस्य पूरण बामने,वीरेंद्र बर्थे,राजेश सूरे,विधानसभा युवा कांग्रेस महासचिव,सूरज माहोरे, हरि गोहे,लंकेश मोरले,संदीप सिसोदिया,नितेश प्रजापति,नितेश मोगरे,मोना कानोजे,मोनू गंगारे,भानु शर्मा,रवि शेषकर,अतीक खान,रोहित सोने,बंटी सोनी,राकेश सोने,मंगलेश कामत्कर,विक्की सराठकर,छोटू बेले,राजेश नायडू,अभिशेख ठाकुर,सतीश यादव,दब्बू तायवाड़े,अर्जुन खरे,राम यादय, राजेश राठौर,प्रिंस साहू,कृष्ण चाँदसुरे,मुकुल बामने सहित आधा सैकड़ा से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *