बैतूल। बैतूल के हिडली गांव में तैरने के लिए कुएं में कूदे तीन युवकों में एक की डूबने से मौत हो गई। घटना गणेश विसर्जन के चल समारोह के दौरान हुई। मृतक की लाश निकाल ली गई है। आठनेर थाना प्रभारी जयंत मर्सकोले के मुताबिक सोमवार को हिडली गांव में गणेश उत्सव का विसर्जन समारोह चल रहा था। इस दौरान चल समारोह के साथ चल रहे तीन युवक गांव के पंचायती कुएं में तैरने के लिए कूद पड़े, जिनमें दो युवक तो निकल आए, लेकिन तीसरे की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सुगन उईके पुत्र ढिमु (34) के रूप में हुई है। यह कुआ गांव के मध्य में सहकारी समिति के सामने है। बताया जा रहा है कि कुएं में कूदे युवक नशे में थे। जिस युवक की डूबने से मौत हुई, वह तैराकी में माहिर था।

कुएं के आसपास खड़े लोग।
हालांकि चश्मदीदों का कहना है कि कुएं में सुगन सबसे पहले कूदा था। जिसे बचाने उसका भाई जुगन व एक अन्य कूदा था। जुगन व उसका साथी तो कुएं से बाहर निकल आए, लेकिन सुगन गहरे पानी से बाहर नहीं आ सका।
+ There are no comments
Add yours