सारनी। जिले में धारा 144 लगी हुई थी उस बीच कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष भगवान जावरे के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसियों ने नेहरू पार्क से लेकर इंटक कार्यालय तक पैदल रैली निकालकर मौन धरना दिया।

भाजपा के जिला मंत्री रंजीत सिंह ने बताया कि पूरे जिले में धारा 144 लगी हुई थी। उसके बावजूद भी कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष ने 19 मार्च को सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं को बुलाकर धारा 144 का उल्लंघन किया और पैदल रैली निकालकर मौन धरना दिया। जिसकी तत्काल शिकायत मेरे द्वारा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी को दी थी। उन्होंने मुझे दूरभाष पर बताया कि क्षेत्र में किसी भी राजनीतिक पार्टी एवं सामाजिक संगठन को धारा 144 में किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम धरना प्रदर्शन एवं रैली की अनुमति नहीं दी गई है।

अगर ऐसी कोई शिकायत आती है तो संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी जिसकी शिकायत मेरे द्वारा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी को लिखित में की है और संबंधित लोगों पर धारा 144 के उल्लंघन का मामला पंजीबद्ध करने की मांग की है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *