• मुख्य मार्गो से निकला पुलिस बल

सारनी। गणेश उत्सव के अवसर पर कानून व्यवस्था पर नजर रखने के लिए पुलिस बल ने मार्च पास्ट किया। मंगलवार को एसडीओपी महेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में प्रभारी टीआई फतेह बहादुर के नेतृत्व में पाथाखेड़ा पुलिस चौकी एवं सारनी थाने के पुलिस बल ने थाना परिसर से जय स्तंभ चौक होते हुए शॉपिंग सेंटर होते हुए शहर के मुख्य मार्गो पर मार्च पास्ट किया। भारी मात्रा में पुलिस बल के मार्च पास्ट से लोग सकते में आ गये।एसडीओपी महेन्द सिंह चौहान ने कहा कि गणेश उत्सव के मौके पर चौक चौराहे पर वाहनों की चेकिंग के अलावा असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस बल का मुख्य मार्गो पर मार्चपास्ट कराया गया है। उन्होने कहा कि चौकी एवं थाने में पदस्थ सभी अधिकारी एवं पुलिसकर्मियों को सतत नजर रखने की हिदायत दी गई है। पुलिस ने रात्री के समय गस्त बढ़ा दी गई है। जिन स्थानों पर गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है। सभी प्रतिमा स्थल पर पुलिस नजर बनाये हुए हैं। पुलिस कानून व्यवस्था बनाये रखने के असामाजिक तत्वों की धरपकड़ भी की जा रही है। पुलिस ने मार्चपास्ट करने के बाद वाहनों की चेकिंग भी की है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *