• वाहनों से वसूले करीबन 11 हजार रुपये
  • यातायात नियमों का पालन की दी हिदायत
  • मास्क एवं हेलमेट लगाना अनिवार्य

सारनी। यातायात नियमो का पालन कराने के लिए वाहनों की चेकिंग एवं चलानी कार्यवाही जरूरी है। उपरोक्त उदगार एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान ने व्यक्त किये है। श्री चौहान ने कहा कि चेकिंग के दौरान वाहन चालको को यातायात नियमो के पालन करने की सीख भी दी है। उन्होंने कहा कि वाहनों की चेकिंग से वाहन चोरी की घटनाओं पर भी अंकुश लगता है। चेकिंग के दौरान दोपहिया वाहन  चालको को हेलमेट पहनने एवं मास्क लगाने की हिदायत दी जाती है। हेलमेट का उपयोग करने से दुर्घटना में जान बच सकती है।पुलिस अधीक्षक सीमाला प्रसाद के निर्देश पर वाहनों की चेकिंग अभियान शुरू किया है। अनुविभागीय क्षेत्र सारनी के रानीपुर एवं सारनी थाने की पुलिस ने वाहनों की चेकिंग कर करीबन 11 हजार रुपये की वसूली की है। एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में रानीपुर पुलिस ने 7 हजार 780 रुपये एवं सारनी पुलिस ने 3250 रुपये की वसुली की है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि यातायात नियमो का पालन कराने के लिए पुलिस ने चलानी कार्यवाही शुरू की है। वाहनो की चेकिंग के दौरान वाहनों के कागजात, मास्क,एवं हेलमेट नही पहने वाले वाहन चालको पर चालनी कार्यवाही की है। नगर के जय स्तंभ चौक पर एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान ने सारनी थाने के बल के साथ वाहनों की चेकिंग कर चलानी कार्यवाही की है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *