- गार्ड ने बंधक बनाने की बात से किया इनकार
सारनी। पाथाखेड़ा की कोयला खदानों पर हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। वही दूसरी तरफ वेकोलि हॉस्पिटल में इलाज करा रहे गार्ड ने बंधक बनाने की बात को सिरे से नकार दिया है। विगत दिनों स्क्रेप चोरो ने दो खदानों पर कामगारों एवं गार्ड के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने घटना में शामिल आरोपियों को पकड़ लिया है। वेकोलि हॉस्पिटल में इलाज करा रहे गार्ड तलक महमूद ने कहा कि सारनी खदान पर डियूटी करते समय राउंड करते समय कुछ लोग लोहा चोरी करते दिखे जब मै पास में गया तो भाग गए। गार्ड महमूद ने कहा कि चोरो ने पथराव किया जिससे मुझे चोट लगी है। मुझे किसी ने बंधक नही बनाया। जिन चोरो ने हमला किया है यही लोग अख़्सर चोरी करने आते हैं। पुलिस सूत्रों ने कहा कि गार्ड एवं कामगारों के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ने के बाद गार्ड के सामने ले जाकर शिनाख्त कराई है। गार्ड ने मारपीट करने वाले आरोपियों की पहचान की है। चौकी प्रभारी राकेश सरेआम ने कहा कि खदानों में कामगार एवं गार्ड से मारपीट करने वाले आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। इस मामले का खुलासा एसडीओपी के द्वारा जल्द ही किया जाएगा।