जावेद अख्तर का पुतला दहन कर बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन

Estimated read time 0 min read

सारनी। बजरंग दल द्वारा पाथाखेड़ा के बस स्टैंड पर गीतकार जावेद अख्तर का पुतला दहन किया गया बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक चेतन गुप्ता एवं जिला सुरक्षा प्रमुख लक्ष्मी कांत पांडे ने बताया कि गीतकार जावेद अख्तर द्वारा बयान दिया गया था कि आर एस एस विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल अफगानिस्तान के आतंकवादी संगठन तालिबानी जैसे हैं इन पर प्रतिबंध लगाना चाहिए जबकि संघ और विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल तो पूरी तरह राष्ट्रवादी संगठन है देश के संविधान पर भरोसा रखते हैं एवं उसे पूरी तरह मानते हैं जावेद अख्तर के   बयान से समस्त हिंदू समाज आहत है हम इस बयान का विरोध करते हैं और देश के प्रधानमंत्री से मांग करते हैं कि जावेद अख्तर के खिलाफ शीघ्र ही कठोर कार्रवाई करें ताकि कोई हमारे देश मैं इस तरह के गलत बयान देने की हिम्मत ना करें जावेद अख्तर अक्सर देश एवं राष्ट्र विरोधी बयान देते हैं
इस अवसर पर बीएमएस जिला सह मंत्री शैलेंद्र सिंह शोभापुर नगर सह संयोजक मनोज परिहार ,इंद्र प्रजापति नगर उपाध्यक्ष मधु जगदेव  नगर मंत्री अजय सोनी, लल्लन यादव सहित बड़ी संख्या में बजरंगी उपस्थित रहे। 

More From Author

+ There are no comments

Add yours