
बैतूल। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल के निज निवास पर जिले में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि शिक्षक पीढी दर पीढी राष्ट्र का निर्माण करता है। शिक्षक के बिना राष्ट्र निर्माण और समाज की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। श्री खंडेलवाल ने कहा कि माता-पिता के बाद शिक्षक ही होता है जो हमारा सच्चा हितैषी होता है। इस अवसर पर हेमंत खंडेलवाल द्वारा आरके विजयकर, एस ब्राह्मणे, प्रो.सिद्धार्थ पंडोले, प्रो.बीआर खातरकर, कृष्णा खातरकर, माणिकराव पंडोले, अरविंद सातनकर, हेमराज पाटिल, उषा सातनकर, निर्मला भटनाकर, ज्योति विजयकर, ममता खातरकर, अनिता जौंधलेकर, ममता गोहर को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। भाजपा मंडल द्वारा भी किया शिक्षकों का सम्मानभाजपा गंज नगर मंडल के द्वारा भी शिक्षिकों का सम्मान नगर में निवासरत शिक्षिको का शाल श्रीफल से किया गया। नगर मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा द्वरा बताया गया कि हर व्यक्ति के जन्म के साथ ही एक कुम्हार के कच्चे घड़े के समान ही होता है लेकिन एक गुरू व्यक्ति को जीवन को मूल्यवान बनाने में अहम भूमिका निभाता है। हर इंसान की पहली गुरु उसकी मां होती है और उसके बाद शिक्षा ग्रहण के दौरान एक शिक्षक ही मनुष्य को सफलता की बुलंदियों पर पहुंचाता है। इस कार्यक्रम में उपस्थित कोठीबाजार मंडल अध्यक्ष विक्रम वैध, पवन यादव,गीतेश बारस्कर,आशीष पंवार, सतीश जौनजालकर,देवेन्द्र बर्थे उपस्थित रहे।