• विभिन्न विषयों पर वक्ताओं ने दिए उद्बोधन

सारनी। भाजपा कार्यालय में रविवार को मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक का प्रशिक्षण हुआ है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथिआमला सारनी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने मां भारती एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प माला अर्पित की। प्रशिक्षण कार्यक्रम चार सत्रों में दिया गया। सेवा ही संगठन पर सुनील शर्मा,आईटी सेल एवं सोशल मीडिया पर विशाल बतरा, टीकाकरण अभियान एवं स्वास्थ्य संबंधी पर डॉक्टर योगेश पंडाग्रे एवं आत्मनिर्भर भारत पर कमलेश सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया। इस कार्यक्रम के प्रभारी सतीश चौरे सह प्रभारी डॉ गणेश पाल एवं श्रीमती मीरा गावंडे देने समस्त स्वास्थ्य स्वयंसेवकों को कहा कि हमें भविष्य आने वाली विपरीत परिस्थितियों को लेकर हम सब तैयार हैं। कार्यक्रम में 3 नए सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली जिसमें अखिलेश तिवारी रघुनाथ मालवीय अमरीश सिंह रघुवंशी है। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री किशोर बरदे मंडल मंत्री कुबेर डोंगरे ने  एवं आभार मंडल महामंत्री प्रकाश शिवहरे ने की। इस अवसर पर पूर्व जिला मंत्री एवं विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह, नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, नेता प्रतिपक्ष संजय अग्रवाल,पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा, वरिष्ठ नेता श्याम मदान सुनील शर्मा, पंजाब राव बारस्कर जेडी कवड़कर अनिल बतरा,जी पी सिंह, उपाध्यक्ष रविंद्र देशमुख रेवा शंकर मगरदे, सुनील अग्रवाल शिबू सिंह, कृष्णा साहू, श्रीमती सविता डेहरिया, मंत्री श्रीमती सुनंदा पाटिल, विनय मदने, रमेश खवसे, ज्योति नागले, बिन्नी रॉय राहुल वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *