भाजपा ग्रामीण मंडल सारणी में संपन्न हुआ स्वास्थ्य स्वयं सेवकों का प्रशिक्षण

Estimated read time 1 min read

सारनी। भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल सारणी में आमला सारणी के लोकप्रिय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे,भाजपा महामंत्री कमलेश सिंह, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला मंत्री, विधायक प्रतिनिधि रणजीत सिंह, सारणी ग्रामीण मंडल प्रभारी सुधा चंद्रा एवं मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे जनपद उपाध्यक्ष मिश्रीलाल परते के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण का कार्यक्रम  श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन कर प्रारंभ किया गयाl  सर्वप्रथम उद्घाटन सत्र का शुभारंभ करते हुए मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे ने सभी कार्यकर्ताओं को साथ सभी अतिथियों का स्वागत किया। इसके पश्चात द्वितीय सत्र में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिले के मंत्री विधायक प्रतिनिधि रजीत सिंह ने सेवा ही संगठन एवं आईटी सेल कोरोना महामारी में भूमिका को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। तीसरे सत्र में मंडल प्रभारी सुधा चंद्रा आत्मनिर्भर भारत पर अपने अभिव्यक्ति रखते हुए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा चलाए जा आत्मनिर्भर भारत के सभी बिंदुओं पर अपने उद्गार रखें। और इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका निभाते हुए कोरोना टीकाकरण एवं कोरोना की तीसरी लहर से बचने के उपाय से संदर्भित सभी स्वास्थ्य कर्मियों को अपने विचार रखें। डॉक्टर योगेश पांडेग्रे जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता कोरोना की प्रथम लहर के साथ फाइटर के रूप में कार्यकर्ता आ रहा है द्वितीय लहर बहुत भयंकर परिणाम लेकर हमारे बीच आई उसके बाद भी हमारे कार्यकर्ताओं ने इस भीषण महामारी में एक योद्धा की भूमिका निभाते हुए कोरोना से पीड़ित परिवारों की मदद की। पुनः की तीसरी लहर को देखते हुए आज भारतीय जनता पार्टी ने महिला स्वयंसेवक पुरुष स्वयंसेवक डाक्टर स्वयंसेवक की रचना की और उनके प्रशिक्षण का कार्यक्रम हर मंडल स्तर पर किया गया ।सभी कार्यकर्ताओं को आने वाली तीसरी लहर के लिए प्रशिक्षित करते हुए इस बात का एहसास दिलाना है कि हमें अगर पुनः  जो तीसरी लहर आती है उसके लिए सबसे पहले बचाओ लोगों के घर-घर जाकर वैक्सीनेशन के कार्य को आगे बढ़ाना है। प्रति व्यक्ति यदि  वैक्सीन लगा लेगा तो जिसकी आशंका जता रहे हैं उनकी तीसरी लहर की संभव था उसका आना ही नामुमकिन होगा ।फिर भी हम सभी को आगामी लहर को परिणाम को देखते हुए सचेत रहना है।इस अवसर पर मुख्य रूप से ललित यादव ,पाटले मैडम, डॉक्टर पाटिल, ललित यादव, दीपक पटेल, शिवदयाल,राकेश वर्मा ,जसवंत वरकडे, शिवराम बेटे,मनोहर यादव, सुभाष यादव, गणेश,गौरी विश्वकर्मा, रंजना सिनोटिया, देवी यादव, शिवराज यादव, बादल, मनोज मंडल, मानू मर्सकोले, सुखनंदन विश्वकर्मा, चंद्रकला, बल सिंह उईके,हेमचंद, परशु मर्सकोले, कैलाश साहू  आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours