पत्रकारों ने निविदा विज्ञापन क्षेत्रीय प्रतिनिधि को प्रदान करने हेतु सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

Estimated read time 0 min read

सारनी। स्थानीय पत्रकारों द्वारा शुक्रवार को नगर पालिका परिषद से जारी होने वाली निविदा विज्ञप्ति विज्ञापन मे स्थानीय संवाददाताओं को प्राथमिकता से जारी करने को लेकर सारनी क्षेत्र के समस्त स्थानीय पत्रकार पहुंचे और उन्होंने  मुख्य नगरपालिका अधिकारी सीके मेश्राम को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया की नगर पालिका क्षेत्र में समाचार पत्र के स्थानीय संवाददाता नियुक्त है और क्षेत्र में अखबार का वितरण हो रहा है उन्हें प्राथमिकता के आधार पर विज्ञापन जारी करें देखने में आ रहा है की जिस समाचार पत्र का वितरण क्षेत्र में नहीं हो रहा है और जिसके स्थानीय प्रतिनिधि भी नहीं है उन्हें भी विज्ञापन निविदा जारी की जा रही है।जिससे स्थानीय पत्रकारों में असंतोष है। जिसको लेकर क्षेत्र के समस्त पत्रकारों ने मांग की है कि प्राथमिकता से स्थानीय पत्रकारों को विज्ञापन जारी करें ।इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार  प्रमोद गुप्ता, नन्हेलाल चंद्रवंशी ,रंजीत सिंह, भीमबहादुर थापा, कालिदास चौरासे,संजीव डोंगरे, जोगेंद्र सुर्यवंशी, विनोद जगताप, अब्दुल रहमान, शिवाजी सुने, अनु गोहे, सुधांशु चंद्रा,दीपेश दुबे ,कैलाश पाटिल, कुबेर डोंगरे, संदीप झापटे, गजेंद्र सोनी, शंकर साहू, केंसर अंसारी, कमलाकर पाटिल, प्रवीर मंडल, नवीन सोनी, विष्णु गुप्ता, रहमत अली, सुभाष कनौजिया, साजिद खान,चंद्रशेखर यादव
सहित स्थानीय पत्रकार मौजूद थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours