चिचोली। भाजपा नगर मंडल चिचोली अंतर्गत नवगठित स्वास्थ स्वयं सेवक समितियों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन नगर के बाजार चौक स्थित आर्य समाज भवन में किया कार्यशाला में 40 मतदान केंद्रों से आए हुए स्वास्थ्य स्वयंसेवकों ने सहभागिता की । कार्यशाला में वक्ता के रूप में प्रथम सत्र में नगर परिषद अध्यक्ष संतोष मालवीय ने आत्मनिर्भर भारत पर अपने विचार रखे। दुसरे सत्र में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल सिंह कुशवाहा ने सेवा संगठन पर अपने विचार प्रकट किए। तृतीय सत्र मे डॉक्टर अरुण जयसिंहपुरे ने टीकाकरण अभियान पर अपने विचार व्यक्त किए। चतुर्थ सत्र समापन दौर में भारतीय जनता पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष कांति यादव ने मीडिया एवं आईटी सेल पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का मंच संचालन मंडल के महामंत्री अमन सिंह कुशवाहा एवं मंडल उपाध्यक्ष अमन आर्य द्वारा किया गया एवं आभार जीवन पानकर ने किया। इस एक दिवसीय कार्यशाला में पिंटू परिहार बैतूल, शंकर चढ़ोकार, संजय आंवलेकर, गोपाल कानोजे, मुन्ना राठौर, शांतिबन गोस्वामी, नरेश कहार, डॉ उत्पल रॉय,पप्पू राठौर, मोटू यादव, वाहिद खां, गोलू देशमुख, संतोष यादव, अमन आंवलेकर, गद्दु राठौर, कृष्णा सोनी, सुशील पाल एवं स्वास्थ्य स्वयं सेवी व ज्येष्ठ श्रेष्ट कार्यकर्ता उपस्थित रहे।