सारनी। सारनी शहर से सटे बाकुड़ गांव में ग्रामीणों ने अपनी तरह से लाक डाउन किया है। यहां बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक है। शुक्रवार को यहां उज्ज्वल ग्राम विकास युवा शक्ति मंडल ग्राम पंचायत बाकुड़ ने लॉक डाउन कर बैरियर लगा दिया। ग्रामीण मिलकर इसकी चौकीदारी कर रहे हैं। शुक्रवार को घोड़ाडोंगरी तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा, पटवारी रामदास परते पहुंचे। उन्होंने व्यवस्था देखी। मंडल के सदस्य कृष्णकांत, नितेश नागवंशी, संतोष इवने, राजेंद्र कुमरे, अशोक धुर्वे, मनोज नागवंशी, सराजू कुमरे, छोटू उईके, चेनसिंह मर्सकोले, रामसिंह मर्सकोले यहां पहरेदारी कर रहे हैं।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *