• कोल नगरी में जोरशोर से चल रहा है टीआई मेरा भाई अभियान
  • पुलिस ले रही महिलाओं की सेल्फी

सारनी। महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की जिम्मेदारी है। महिला अपराधो पर अंकुश लगाने में टीआई मेरा भाई अभियान कारगर साबित होगा। उपरोक्त उदगार सारनी एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान ने व्यक्त किये है।कोल नगरी में रक्षा बंधन त्यौहार के मौके पर पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों एवं मुख्य मार्केट में महिलाओं के साथ सेल्फी ली। चौकी प्रभारी राकेश सरेआम एवं सब इंस्पेक्टर रवि ठाकुर ने कहा कि एसपी सीमाला प्रसाद ने टीआई मेरा भाई अभियान शुरू किया है। इस अभियान को एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में पाथाखेड़ा पुलिस चला रही है। उन्होने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओ को मजनुओं से बचाने के लिए सार्वजनिक स्थानों एवं बाजार,मार्केट में पुलिस लगातार गस्त कर रही है। महिलाओं एवं बालिकाओ जागरूक करने के लिए पुलिस इस अभियान को महिलाओं तक पंहुचा रही है। रविवार को सरणी एवं पाथाखेड़ा में एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में प्रभारी टीआई फतेबहादुर,एसआई अलका राय,चौकी प्रभारी राकेश सरेआम, सब इंस्पेक्टर रवि ठाकुर,प्रधान आरक्षक पूनम तिवारी,रंजना सिंह,सुनीता शालू एएसआई रामेश्वर राजपूत,श्री वर्मा,आरक्षक भूपेंद्र एवं अन्य पुलिस कर्मियों ने सार्वजनिक स्थानों एवं चौक चौराहे पर महिलाओं से चर्चा कर इस अभियान से जुड़ने की अपील की। पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओ के साथ सेल्फी लेने के अलावा टीआई एवं बीट प्रभारियों के मोबाइल नंबर दिए।एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि एसपी के निर्देशन में टीआई मेरा भाई अभियान को शुरू किया है। महिला अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में ऐसे अभियान कारगर साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने सभी सार्वजनिक स्थानों एवं चौक चौराहे पर पुलिस को तैनात किया गया है। महिलाएं एवं बालिकायें इस अभियान से जुड़कर पुलिस की तत्काल मदद ले सकती है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *