सारनी। आज पुरे विश्व में सभी देश कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से लड़ रहा है। इसके बचाव हेतू बडे पैमाने पर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वही इसकी आधार पर छतरपुर माइन एक पर सभी श्रमिक संगठनों ने आज माइन पर कोलकर्मी ओर ठेकेदार कर्मचारियों को वॉशेबल मॉस्क का वितरण किया। वॉशेबल मास्क वितरित करते वक्त सभी श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि हम सभी कोलकर्मियों को कोरोना वायरस जैसी संक्रमित बीमारी से बचने के लिए पूर्ण रूप से बचाव करना है। क्योंकि हमें आम जनता की सेवा खदानों में पहुँचकर करना पड़ेगा। जिसके लिए हम सभी को मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग करना बहुत जरूरी है। साथ ही सभी यूनियन के पदाधिकारियो ने कहा कि आप सभी को जब खदान में ड्यूटी आना हो कभी अपने घर से बाहर निकले, बेवजह अपने घरों से बाहर ना निकले और अपने घर पर भी समझाईश देवें। ताकि हम को कोरोना जैसी संक्रमित बीमारी से लड़ सके। वही वॉशेबल मास्क वितरित करते समय बीएमएस, एटक, सीटू, इंटक, एचएमएस के इकाई के सभी अध्यक्ष सचिव सहित कार्मिक प्रबंधक उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *