घोड़ाड़ोगरी। विश्व हिंदू परिषद घोड़ाडोंगरी प्रखंड में बजरंग दल के द्वारा मनाया गया अखंड भारत संकल्प दिवस। घोड़ाडोंगरी के शहीद स्मारक पर अखंड भारत माता के चित्र का पूजन कर भारत माता की आरती कर मनाया गया इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बैतूल विभाग के विभाग मंत्री प्रीति वर्धन चतुर्वेदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 14 अगस्त 1947 की रात भारत की आजादी के नाम पर अखंड भारत के टुकड़े कर पूर्वी पाकिस्तान और पश्चिमी पाकिस्तान का निर्माण कर दिया गया था ।यह दो अलग देश बना दिए गए थे। जिन्होंने कहा था कि देश का विभाजन मेरी लाश पर होगा उन्होंने जीते जी कुछ सत्ता लोभियों और मोहम्मद अली जिन्ना को खुश करने के लिए विभाजन के लिए सहमति दे दी। बजरंग दल का यह संकल्प है कि जब तक हिंदू युवक और देश की तरुणाई के ध्यान में यह बात रहेगी कि हमारा भारत कभी अखंड था और आज किन्ही कारणों से खंडित है और वापस हमें इसको अखंड करना है तो यह निश्चित है कि आने वाले समय में भारत माता पुनः अखंड होगी एवं भारत पुनः विश्व गुरु के रूप में स्थापित होगा कार्यक्रम का संचालन बजरंग दल के प्रखंड संयोजक चित्रांश इरपाचे के द्वारा किया गया कार्यक्रम मैं प्रमुख रूप से विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष एनपी सिंह ,जिला सेवा प्रमुख दीपक धोटे, जिला सह मंत्री विशाल भौरसे, बजरंग दल के जिला सह संयोजक सागर मिश्रा, प्रखंड मंत्री मिथुन राठौर,नगर अध्यक्ष त्रिभुवन पांडेय, गोविंदा अग्रवाल,निक्की मालवीय,नरेंद्र चौकसे, ऋतुराज हिने,मनीष ठाकुर,पीयूष मालवीय, अभिनव साहू,मोनी मालवीय,दीपक गवांडे। आभार प्रदर्शन बजरंग दल के प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख प्रवीण शर्मा ने किया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *