बैतूल। अल्प प्रवास पर बैतूल आए मध्य रेल्वे के महाप्रबंधक अनिल कुमार लाहोटी से रेल्वे स्टेषन पर जिला भाजपा अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला , पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, विधायक डा.योगेष पंडाग्रे ने मुलाकात कर उन्हे विभिन्न समस्याओ से अवगत कराया। पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उइके के दिल्ली प्रवास पर होने के कारण उनके प्रतिनिधि के रूप में विभिन्न मांगो की जानकारी दी। पूर्व सांसद श्री खंडेलवाल ने जिले के बैतूल, मुलताई,शाहपुर (बरबटपुर) , घोडाडोगरी स्टेषन पर सांसद द्वारा प्रस्तावित टेªनो के स्टापेज करने की मांग रखी। उन्होने बैतूल स्टेषन परिसर में स्थित माल गोदाम को मरामझिरी स्थानांतरित करने और स्टेषन परिसर में सुलभ शौचालय बनाने की भी बात रखी। श्री खंडेलवाल ने कहा कि सुलभ शौचालय रेल्वे बनाए या एनओसी दे ताकि राज्य सरकार की एजेंसी कार्य कर सके। श्री खंडेलवाल ने बताया कि सांसद चाहते है कि बैतूल – चांदूरबाजार रेल लाईन का सर्वे पुनः  किया जाए ताकि इस लाईन को शुरू किया जा सके। उन्होने बताया इस मार्ग पर एक बार सर्वे हो चुका है। 
विधायक पंडाग्रे ने आमला क्षेत्र की मांग रखी 
आमला सारनी क्षेत्र के विधायक डा.योगेष पंडाग्रे ने इस दौरान मध्य रेल महाप्रबंधक अनिल कुमार लाहोटी को आमला क्षेत्र की रेल समस्याओ की जानकारी देते हुए समाधान की मांग की। विधायक डा.योगेष पंडाग्रे ने आमला रेल्वे स्टेषन में प्रस्तावित अंडरब्रिज से वार्ड 3 बढाईचाल को जोेडने की मांग की। डा.पंडाग्रे ने आमला जंक्षन में रमली मार्ग पर स्थित बेल नदी के पुराने पुल के स्थान पर नवीन पुलनिर्माण हेतू अनापत्ति (एनओसी) देने की मांग की। साथ ही रेल्वे कालोनी स्थित खेल मैदान में खेल सुविधाओ के विकास हेतू एनओसी देने की मांग की। डा.पंडाग्रे ने महाप्रबंधक रेल से कोरोना काल में बाधित ट्रेनो को शीघ्र शुरू करने व रेल्वे स्टेषन पर यात्री सुविधाओ की भी मांग की। उन्होने रेल्वे कालोनी से बस स्टेण्ड तक सडक निर्माण हेतू राज्य सरकार को रेल्वे द्वारा एनओसी दिए जाने पर क्षेत्र की जनता की तरफ से आभार व्यक्त किया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *