बैतूल। नये राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने और जिले से निकलने वाले दो राष्ट्रीय राजमार्गो की समस्याओ को लेकर सांसद दुर्गादास उइके ने नई दिल्ली में केन्द्रीय सडक परिवहन व राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से चर्चा की। श्री गडकरी ने प्रदेष के राष्ट्रीय राजमार्गो के मामले में मध्यप्रदेष के सांसदो के साथ एक बैठक की थी। इस बैठक में क्षेत्रीय भाजपा सांसद दुर्गादास उइके भी शामिल हुए। उन्होने केन्द्रीय मंत्री से बैतूल – खंडवा को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने एवं चौडीकरण की बात करते हुए कहा कि इस मार्ग की भविष्य में महाराष्ट्र-गुजरात के बीच महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। इसी तरह खेडी अमरावती जो राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए प्रस्तावित है पर फोरलेन व चौडीकरण किया जाए। उन्होने बताया कि इस मार्ग पर बहुत अधिक ट्राफिक रहता है मार्ग के बनने से यातायात सुगम होगा। चर्चा के दौरान सांसद ने बैतूल-इंदौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शीघ्र काम शुरू किए जाने की बात करते हुए अनुरोध किया कि कार्य हेतू जिन लोगो की भूमि का अधिग्रहण किया गया है उन्हे शीघ्र मुआवजा राषी दी जाए। साथ ही जहां खडी फसले हो वहां अभी कार्य शुरू न कर फसल कटने के बाद किया जाए। इस दौरान सांसद ने निर्माणाधीन बैतूल – भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग के धीमा होने की बात करते हुए काम मे तेजी लाने व गुणवत्ता का ध्यान रखने की मांग की। साथ ही पाढर, शाहपुर, भौरा बाईपास मार्ग बरेठा घाट पर कार्य धीमा होने की बात करते हुए कार्य में तेजी लाने की मांग की। इटारसी – बुधनी बाईपास जो पूर्ण हो गया है को शीघ्र शुरू करने की मांग भी सांसद द्वारा की गई।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *