
बैतूल। दिल्ली प्रवास के दौरान क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उइके, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने केन्द्रीय नागरिक उडडयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय जलषक्ति मंत्री प्रहलाद पटेल से मुलाकात कर विभिन्न विषयो पर चर्चा की। इस दौरान खरगौन के सांसद गजेन्द्र पटेल भी उपस्थित रहे। केन्द्रीय उडडयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात के दौरान सांसद, पूर्व सांसद ने उनका शाल श्रीफल से सम्मान किया व केन्द्र में मंत्री बनने पर बधाई दी। सांसद श्री उइके ने श्री सिंधिया को बैतूल आने का निमंत्रण भी दिया। जिस पर श्री सिंधिया ने आष्वस्त किया कि वे संगठन से चर्चा कर बैतूल आने का कार्यक्रम बनाएगें। केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल से भी मुलाकात कर उनसे विभिन्न विषयो पर चर्चा की।