आठ हजार से अधिक कोविड के टीके लगा चुकीं एएनएम श्रीमती अर्चना पाटिल

Estimated read time 1 min read

बैतूल। शहरी क्षेत्र बैतूल में कार्यरत एएनएम श्रीमती अर्चना पाटिल द्वारा लगातार कोविड टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। एएनएम श्रीमती अर्चना पाटिल कोविड टीकाकरण के प्रारंभ से अपनी सेवाएं टीकाकरण कार्य में दे रहीं हैं। कोविड टीकाकरण के अतिरिक्त नियमित टीकाकरण में भी अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन बेहतर प्रकार से सम्पादित कर रहीं हैं।
श्रीमती अर्चना पाटिल कोविड टीकाकरण में किये गये कार्य के अनुभव को बताती हैं कि मानवता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है और लगभग आठ हजार से अधिक लोगों के कोविड टीकाकरण के इस कार्य को करके मैं स्वयं को गौरवांवित तथा ऊर्जा से भरपूर महसूस करती हूं। कोविड टीकाकरण के कार्य से पूर्व उनके द्वारा घर-घर जाकर कोविड सर्वे कार्य भी बखूबी निभाया गया और कोरोना की बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक भी किया गया। श्रीमती पाटिल की 9 एवं 5 वर्षीय दो बेटियां हैं जिनकी जिम्मेदारियों के साथ-साथ वे अपने शासकीय दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन करती हैं।

More From Author

+ There are no comments

Add yours