कार ब बाइक का ऐक्सीड़ेट, घायल को का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में हो रहा उपचार

Estimated read time 0 min read

घोड़ाडोंगरी। घोड़ाडोंगरी सारणी मार्ग पर एक बाइक चालक ने तेज गति से बाइक चलाते हुए सामने चल रही कार पर टक्कर मार दी ।इस घटना में बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई । कार बैतूल की ओर जा रही थी वही बाइक सवार भी घोड़ाडोंगरी की ओर ही आ रहा था। पांढरा के समीप हुई इस दुर्घटना में बाइक सवार पाथाखेड़ा निवासी दिनेश प्रजापति पिता रामप्रसाद निवासी शास्त्री नगर वार्ड 24 पाथाखेड़ा बुरी तरह घायल हो गया है। जिसे कार चालक ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जिस कार में पीछे से घुसा था। लोगों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंच गई थी लेकिन बाइक सवार एंबुलेंस में बैठने के लिए तैयार ही नहीं था फिर कार चालक ने उसे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours