सारनी। कैरियर कॉलेज भोपाल के द्वारा शासकीय महाविद्यालय सारनी की प्राचार्या डॉ. प्रमिला वाधवा को कैरियर एक्सीलेंस अवार्ड 2021 में अलंकृत किया गया। महाविद्यालय द्वारा किये गये कार्य जो कि कोविड-19 की गाइडलाइंस अनुसार शिक्षा के क्षेत्र में एवं सामाजिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु दिया गया। इस अवार्ड का पूरा श्रेय प्राचार्या ने महाविद्यालय के प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक एवं समस्त स्टाफ को दिया हैं। जिसके सतत् प्रयास एवं समर्पण के बिना यह उपलब्ध संभव नहीं होती। प्राचार्या डॉ. वाधवा ने समस्त स्टाफ को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं साधुवाद ज्ञापित किया व साथ ही डॉ. शोभना जैन वरिष्ठ प्राध्यापक एवं समस्त स्टाफ ने भी प्राचार्य को शुभकामनाएं एवं बधाई दी गयी साथ ही महाविद्यालय से रिटायर्ड ग्रंथपाल रोहितास ने बधाई दी।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *