डॉ. योगेश पंडाग्रे ने किया 11 करोड से अधिक राशि की नल-जल योजनाओ का भूमिपूजन

Estimated read time 1 min read
  • विधायक ने आमला विधानसभा के प्रत्येक गांव के प्रत्येक घर तक पीने का स्वच्छ जल पहुंचने की जताई प्रतिबद्धता

आमला। क्षेत्रीय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने सरकार की महत्वकांक्षी एवं ग्रामीण क्षेत्र में विश्व की सबसे बड़ी पेयजलापूर्ति  योजना ,राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के अंतर्गत आमला विधानसभा क्षेत्र के आमला ब्लाक के विभिन्न गावो में 11 करोड़ से अधिक राशि की नल जल योजनाओं का गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में भूमि पूजन किया।
इस दौरान अपने संबोधन में  विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने कहा आमला विधानसभा के प्रत्येक गांव के प्रत्येक घर तक पीने का स्वच्छ जल पहुंचाना हमारी प्रतिबद्धता है और इसके लिए हम लगातार कार्य कर रहे हैं। आज इतने बड़े पैमाने पर 11करोड़ से अधिक राशि की नल जल योजनाओं का भूमि पूजन हमारी प्रतिबद्धताओं के वास्तविक धरातल पर उतरने का प्रमाण है।15 अगस्त 2019 को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीन से जल जीवन मिशन की घोषणा की थी । पिछले दो वर्षो में विकासखंड में 22.40 करोड़ रु की लागत से 51 योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति दिलवाई गई ।एवं इन 51 योजनाओं से 10855 परिवारों को शुद्ध पेय जल के लिए नल कनेक्शन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। एवं निकट भविष्य में आमला विधानसभा के शेष सभी ग्राम को नल जल योजना  अंतर्गत  शामिल कर हर घर तक शतप्रतिशत शुद्ध जल पहुंचा कर माननीय प्रधानमंत्री जी के संकल्प को मुर्त रूप देगे।
भाजपा मीडिया प्रभारी गोपेंद्र सिंह ने बताया कि आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे द्वारा आमला विधानसभा के झिटापटी (43.58 लाख) ,मदानीढाना (37.03 लाख) , देवठान (64.90 लाख)  ,उमरिया (76.15 लाख), तिरमहु (79.15 लाख )खरपडाखेडी (57.82 लाख), बरछी (91.46 लाख), गुबरेल (69.66लाख) ,बिसखान(68.46 लाख),खारी (36.78 लाख),तरोडा बुजुर्ग (84.74 लाख), खंडेपिपरिया (65.12 लाख),कारोपानी (44.09लाख ),टापरवानी (44.09 लाख),जामुनबिछूआ (39.05 लाख),
माहोली (66.45 लाख),छावल (99.26 लाख) , टिकाबर्रि  (70.83  लाख )  ग्रामों में राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के अंतर्गत 11 करोड़ से अधिक राशि की योजनाओं का भूमि पूजन किया गया इस योजना के पूरा होने पर 4600 से अधिक परिवार को शुद्ध पेय जल उलब्ध होगा।
इस अवसर भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढ़ेकर, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष यशवंत यादव,मोरखा मंडल अध्यक्ष यदुराज रघुवंशी, जनपद पंचायत सीईओ दानिश अहमद खान, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी  सहायक यंत्री रवि वर्मा,  प्रदीप ठाकुर, राजेश पंडोले, भीमराव देशमुख, जुगलकिशोर पुंडें, सतीश हरोडे, सुभाष पुंडे, जगदीश सिंह परमार, पंढरी वराठे, दिवाकर वराठे, अनिल सिंह सोलंकी, चेतन सिसोदिया, पवन सिंह, अनिल सिंह, चंद्रभान वागद्रे, पंढरी डोंगरे  किसन सिंह बघेल सहित आदि उपस्थित रहे।

आज विधायक डा० योगेश पांडग्रे जी द्वरा विभिन गावो में नल जल योजना का भूमि पूजन किया गया सभी जगह पर गुणवत्तापूर्ण निर्माण निश्चित समयसीमा में पूर्ण किये जयेंगे ताकि पेजयल आपूर्ति सुनिश्चित हो सके ।

More From Author

+ There are no comments

Add yours