सारनी। शोभापुर कालोनी में युवा मार्तण्ड जन कल्याण समिति ने भारत के साहित्यकार लोक शाहिर अन्नाभाऊ साठे जी की जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम के शुरूआत में समाज के अध्यक्ष सखाराम लोखंडे ने अन्ना भाऊ के छाया चित्र पर माल्यापर्ण किया। रविवार को शोभापुर में कुंडलीक राव बनखेडे के निवास पर सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अन्नाभाऊ को याद किया। इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री किशोर बरदे,वार्ड क्रमांक 30 के पार्षद अजय साकरें मौजूद थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किशोर बर्दे ने कहा की अन्नाभाऊ साठे जी मार्तंड समाज से थे। उन्होंने अपने समाज के व्यवसाय से अलग भारत के साहित्य में अपनी एक अमिट छाप छोड़ी ।बचपन से संघर्ष करते हुए वह एक बड़े साहित्यकार के रूप में जाने जाने लगे । उनके नाम के सामने लोक शाहिर की उपाधि समाज के द्वारा दिए गया। समाज अध्यक्ष लोखंडे ने अन्नाभाऊ साठे जी का स्मरण करते हुए समाज के अध्यक्ष सखाराम लोखंडे ने समाज के सभी लोगों को एकत्रित होकर एक साथ रहने की सीख दी। इस अवसर पर मुख्य रूप से जितेंद्र ताईवाडे ,पुरुषोत्तम जी लोखंडे, सखाराम जी लोखंडे, बांका राम जी लोखंडे ,पंकज हीरवाले ,संतोष शेल्के ,पुष्पेंद्र लोखंडे, कमलेश वानखेडे, अखिलेश वानखेड़े ,अशोक वानखेडे ,कविता बाई वानखेडे ,सुमन भाई डोंगरे, सुनीता बाई आदि सामाजिक लोगों की उपस्थिति में अन्नाभाऊ साठे जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।